Hamirpur: बंद शटर के भीतर अचानक उठीं आग की लपटें...राख के ढेर में बदला इलैक्ट्रिकल स्टोर, लाखों का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 11 Nov, 2026 05:39 PM

incident at the electrical store

जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप भोटा चौक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय के पास स्थित एक इलैक्ट्रिकल स्टोर में अचानक भीषण आग भड़क उठी।

हमीरपुर (अजय): जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप भोटा चौक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय के पास स्थित एक इलैक्ट्रिकल स्टोर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। रात के समय पेश आए इस अग्निकांड ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि दुकान के भीतर रखा सारा कीमती सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस घटना में दुकान मालिक को करीब 5 लाख रुपए की चपत लगी है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे पेश आई। भोटा चौक के पास स्थानीय व्यवसायी पंकज कुमार के इलैक्ट्रिकल स्टोर के बंद शटर के भीतर से अचानक धुएं का गुबार और आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं। वहां से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की नजर जब धधकती हुई दुकान पर पड़ी, तो पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आनन-फानन में इसकी सूचना दुकान मालिक पंकज कुमार व अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद धधकती लपटों पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक स्टोर के भीतर रखा सारा इलैक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह स्वाहा हो चुका था। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को समय रहते फैलने से रोक लिया गया। यदि थोड़ी और देर हो जाती तो साथ लगती अन्य दुकानें भी इसकी जद में आ सकती थीं, जिससे एक बहुत बड़ी तबाही मच सकती थी। फिलहाल, बंद दुकान के भीतर आग किन कारणों से भड़की, इसका अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!