HC के सख्त आदेश: नाहन में इस दिन फिर चलेगा अवैध कब्जों पर डंडा, मचा हड़कंप(Video)

Edited By Ekta, Updated: 12 Sep, 2019 12:38 PM

अवैध कब्जे हटाने से पहले नाहन नगर परिषद लोगों से अपील कर रही है कि लोग खुद अपने अवैध कब्जे हटाए जिसमें परिषद भी लोगों का सहयोग करेंगी। नाहन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि आगामी 16 सितंबर से अवैध कब्जे हटाने का काम शुरू किया...

सिरमौर (सतीश): अवैध कब्जे हटाने से पहले नाहन नगर परिषद लोगों से अपील कर रही है कि लोग खुद अपने अवैध कब्जे हटाए जिसमें परिषद भी लोगों का सहयोग करेंगी। नाहन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि आगामी 16 सितंबर से अवैध कब्जे हटाने का काम शुरू किया जाएगा। नाहन नगर परिषद द्वारा अवैध कब्जे हटाने के दौरान सुरक्षा बल मुहैया करवाने के लिए जिला उपायुक्त से निवेदन किया गया है, ताकि अवैध कब्जे हटाए जा सके।
PunjabKesari

शहर में भारी संख्या में अवैध कब्जों के मामले सामने आए है जिन पर उच्च न्यायलय की तरफ से हटाने के सख्त आदेश जारी किए गए है। इससे पहले भी अवैध कब्जे हटाए गए थे मगर कुछ लोगों ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी कि कब्जे खाली करने के लिए उन्हें कुछ समय दिया जाए। अब दोबारा आदेश जारी होने के बाद अवेध कब्ज़ा धारियों में भी हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!