डिमांड पर आज एचआरटीसी चलाएगा स्पेशल बसें

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Nov, 2021 10:51 AM

hrtc will run special buses on demand today

हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला डिपो रविवार को यात्रियों के डिमांड के अनुसार ही स्पेशल बसें दिल्ली-चंडीगढ़ के रूट पर भेजेगा। इसके लिए बाकायदा निगम प्रशासन ने एकस्ट्रा बसों की व्यवस्था की है। दीपावली और भैयादूज के पर्व के चलते बाहरी राज्यों

धर्मशाला (ब्यूरो) : हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला डिपो रविवार को यात्रियों के डिमांड के अनुसार ही स्पेशल बसें दिल्ली-चंडीगढ़ के रूट पर भेजेगा। इसके लिए बाकायदा निगम प्रशासन ने एकस्ट्रा बसों की व्यवस्था की है। दीपावली और भैयादूज के पर्व के चलते बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को घर लाने के लिए निगम ने स्पेशल बसों की व्यवस्था की थी। अब इन त्यौहारों के उपरांत लोगों को उनके कार्यस्थल तक पहुंचाने के लिए भी डिमांड के अनुसार व्यवस्था करने का प्रबंध किया है। निगम प्रबंधन का कहना है कि कोरोना के चलते भी ज्यादातर लोगों द्वारा अपने निजी वाहनों का ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में अब रविवार को जिस तरह से यात्रियों की बुकिंग होगी उसी की तर्ज पर स्पेशल बसों को भेजा जाएगा। उधर, डी.डी.एम. एच.आर.टी.सी. धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि रविवार को दिल्ली तथा चंडीगढ़ के रूटों पर यात्रियों की बुकिंग के अनुसार ही बसों को भेजा जाएगा। यदि डिमांड अधिक आती है तो स्पेशल बसें चलाई जाएंगी, जिसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!