HRTC कंडक्टर ने टल्ली होकर सवारियों के साथ किया कुछ ऐसा... (Video)

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2019 05:15 PM

हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की समताना-गलोड़ रूट पर चलने वाली बस का कंडक्टर बुधवार को शराब के नशे में धुत्त पाया गया। जानकारी के अनुसार बस जब अपने निर्धारित रूट पर चली तो बस का कंडक्टर नशे का सेवन कर बस में चढ़ गया।

हमीरपुर (अरविंदर): हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की समताना-गलोड़ रूट पर चलने वाली बस का कंडक्टर बुधवार को शराब के नशे में धुत्त पाया गया। जानकारी के अनुसार बस जब अपने निर्धारित रूट पर चली तो बस का कंडक्टर नशे का सेवन कर बस में चढ़ गया। इस दौरान वह गलोड़ में यात्रियों के साथ उलझ पड़ा। उक्त कंडक्टर ने नशे का इतना सेवन कर रखा था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। नशे का असर ज्यादा होने पर उसने पैसों से भरा बैग भी सीट पर फैंक दिया। इस दौरान कई यात्रियों को बिना टिकट के सफर करना पड़ा जबकि कई यात्रियों के तो उसने पैसे भी वापस नहीं किए थे।
PunjabKesari, HRTC Conductor Image

बस में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने उक्त नशेड़ी कंडक्टर की वीडियो बना कर हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को सूचित किया। मामले की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुल्हेरा के पास अन्य बस कंडक्टर को पैसों से भरा बैग व टिकट मशीन सौंप कर बस को आगे भेजा। आरएम विवेक लखन पाल ने बताया कि उक्त नशेड़ी कंडक्टर को बस से उतार कर उसका मैडीकल करवाया है तथा उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!