जब आधे रास्ते में हांफ गई चम्बा-नगोड़ी रूट पर जा रही बस, जानिए कैसे गंतव्य तक पहुंचे यात्री

Edited By Vijay, Updated: 11 May, 2024 05:57 PM

hrtc bus in chamba

चम्बा जिले में एचआरटीसी की बसों का मझदार में खराब होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी चम्बा-नगोड़ी रूट की बस नगोड़ी से सवारियों को लेकर चम्बा वापस आ रही थी। इस दौरान साच खड्ड के समीप रास्ते में हांफ गई।

चम्बा (रणवीर): चम्बा जिले में एचआरटीसी की बसों का मझदार में खराब होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी चम्बा-नगोड़ी रूट की बस नगोड़ी से सवारियों को लेकर चम्बा वापस आ रही थी। इस दौरान साच खड्ड के समीप रास्ते में हांफ गई। बस में नगोड़ी, दुआरू, कुपाहड़ा, तड़ोली समेत अन्य गांव के करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस के रास्ते में खराब होने से सभी यात्री बस से बाहर निकले। कुछ समय तक बस के ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब कोई उम्मीद नहीं बची तो कुछ यात्री सामान सहित पैदल ही अपने गंतव्य की और रवाना हो गए जबकि वहीं कुछ यात्री निजी वाहनों में किराया देकर चम्बा पहुंचे।

लोगों का कहना है कि दुर्गम क्षेत्र की सर्पीली सड़कों पर एचआरटीसी की खटारा बसें दौड़ाई जा रही हैं जोकि रास्ते में कहीं भी हांफ जाती हैं। यात्रियों ने बताया कि निगम की बस कब और कहां रास्ते में खराब हो जाए कोई भरोसा नहीं। उक्त रूट की बस इससे पहले भी कई बार आधे रास्ते में खराब होती रही है। उन्होंने मांग की है कि चम्बा-नगोड़ी रूट पर खटारा बसों की बजाय सही बसें भेजी जांए, ताकि उन्हें बार-बार इस तरह से परेशानी न उठानी पड़े।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!