HPU Exam Alert: PG परीक्षाओं की डेटशीट जारी, जानें कब शुरू होगा इम्तिहानों का दौर

Edited By Vijay, Updated: 13 Nov, 2026 07:44 PM

hpu exam alert

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्सिज की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं 26 और 28 नवम्बर से शुरू होंगी।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्सिज की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं 26 और 28 नवम्बर से शुरू होंगी। एमए अर्थशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, संस्कृत, लोक प्रशासन, पत्रकारिता एवं जनसंचार, भूगोल, योग, संगीत, चित्रकला, मनोविज्ञान, ग्रामीण विकास, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, पुरातत्व एवं प्राचीन इतिहास, सामाजिक कार्य, जनसंख्या अध्ययन और शिक्षा सहित विभिन्न विषयों की डेटशीट जारी की गई है।

इसके अलावा एमकॉम (सीबीसीएस एवं नॉन-सीबीसीएस), एमएससी बोटनी, जूलॉजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, माइक्रोबायोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान और फोरैंसिक साइंस की परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी की गई है। वहीं, बीए एलएलबी ऑनर्स, एलएलबी, एमबीए (सीबीसीएस एवं नॉन-सीबीसीएस) और एमटीटीएम सहित अन्य कोर्सिज की परीक्षाओं का शैड्यूल भी जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि सभी विद्यार्थी डेटशीट और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए एचपीयू की आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!