HPTU : अब कॉमन एंट्रैंस टैस्ट के लिए 25 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Edited By Vijay, Updated: 18 Apr, 2024 03:24 PM

hptu

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा आयोजित किए जाने वाले हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रैंस टैस्ट-2024 (एचपीसीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख पहले 18 अप्रैल रखी गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल कर...

हमीरपुर (पुनीत): हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा आयोजित किए जाने वाले हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रैंस टैस्ट-2024 (एचपीसीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख पहले 18 अप्रैल रखी गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल तक भी हजारों छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। अंतिम तारीख से 1-2 दिन पहले ही आवेदन करने वालों की भरमार होने के कारण विश्वविद्यालय की बैवसाइट का सर्वर डाऊन हो गया था, जिस कारण आवेदन शुल्क जमा नहीं हो पा रहा था। विद्यार्थियों की इस समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि कोई भी विद्यार्थी आवेदन करने से न छूटे। जानकारी के अनुसार अब तक 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए आवेदन किया है। 

10 मई को होगा कॉमन एंट्रैंस टैस्ट का आयोजन 
बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीटैक (डायरैक्ट एंट्री), बीफार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री), एमसीए, एमबीए व एमबीए (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमैंट) कोर्सों में प्रवेश के लिए 10 मई को कॉमन एंट्रैंस टैस्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवदेन मंगवाए गए हैं। बता दें कि बीफार्मेसी करने के लिए विश्वविद्यालय से 24 सरकारी व निजी संस्थान, बीटैक के लिए 14, एमबीए के लिए 8, एमबीए (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमैंट) का 1 व एमसीए के 3 संस्थान संबद्ध है।

ये है प्रवेश परीक्षाओं की समयसारिणी
बीटैक व बीफार्मेसी के लिए प्रवेश परीक्षा 15 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक, एमसीए के लिए प्रवेश परीक्षा उसी दिन सुबह 9 से 11 बजे तक तथा एमबीए व एमबीए (टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी मैनेंजमैंट) के लिए प्रवेश परीक्षा उसी दिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रवेश परीक्षा के परिणाम को घोषित करने की संभावित तिथि 21 मई रखी गई है।

अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन : प्रो. जयदेव
डीन अकादमिक तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर प्रो. जयदेव ने कहा कि कॉमन एंट्रैंस टैस्ट के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थियों से आह्वान है कि इस तिथि से पहले आवेदन कर दें ताकि बाद में आवेदन करने में कोई परेशानी न हो।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!