Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की डेटशीट, जानें कब शुरू होंगी तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं

Edited By Vijay, Updated: 17 Nov, 2026 07:35 PM

hpbose

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 9 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक आयोजित की जाएंगी, जबकि तीसरी और पांचवीं कक्षाओं की परीक्षाएं 14 दिसम्बर से 18 दिसम्बर 2026 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं प्रातःकालीन सत्र में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगी।

 बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा, ताकि आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। संबंधित विद्यालय, अभिभावक और विद्यार्थी वैबसाइट का अवलोकन कर अपनी तैयारियां सुनिश्चित कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!