HPBOSE : अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा नहीं दे पाए 10वीं व 12वीं परीक्षार्थियों की टर्म-1 परीक्षा आज से शुरू

Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2022 12:04 AM

hpbose

10वीं व 12वीं कक्षा के ऐसे नियमित परीक्षार्थी जो टर्म-1 सितम्बर/अक्तूबर 2022 की परीक्षा में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने, मेडिकल ग्राऊंड या किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के तहत नहीं दे पाए हैं, को ऐसे विषयों में जिनमें वे अनुपस्थित रहे हैं, बोर्ड...

धर्मशाला (नवीन): 10वीं व 12वीं कक्षा के ऐसे नियमित परीक्षार्थी जो टर्म-1 सितम्बर/अक्तूबर 2022 की परीक्षा में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने, मेडिकल ग्राऊंड या किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के तहत नहीं दे पाए हैं, को ऐसे विषयों में जिनमें वे अनुपस्थित रहे हैं, बोर्ड द्वारा विशेष परीक्षा का अवसर प्रदान किया है। ऐसे परीक्षार्थी आज से परीक्षाएं देंगे। बोर्ड ने करीब 17 परीक्षा केंद्र बनाए हैं जहां पर लगभग 515 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मैट्रिक में परीक्षा 25 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक तथा जमा दो की परीक्षा 25 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक होगी। परीक्षाएं प्रात:कालीन सत्र 9.45 से 1 बजे तक संचालित की जाएंगी। 

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डाॅ. मधु चौधरी ने कहा कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी/कर्मचारी परीक्षा संचालन के लिए सहायक समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। परीक्षा समाप्ति पर समस्त परीक्षा सामग्री परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं शेष बचे प्रश्न पत्र सहित अन्य सामग्री अपने साथ लाकर गोपनीय शाखा को सुपुर्द करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों ही कक्षाओं के ऐसे परीक्षार्थी जोकि अपनी प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं खेल प्रतियोगिता में भाग लेने या अन्य अपरिहार्य कारणों के तहत नहीं दे पाए हैं, की प्रायोगिक परीक्षाएं उक्त तिथियों के दौरान ही सुविधा अनुसार आंतरिक रूप से स्थल पर प्रश्न पत्र सैट करके संबंधित विद्यालय में आयोजित करवाई जाएंगी। संबंधित विद्यालय प्रायोगिक परीक्षा की अंकसूचियों को परीक्षा उपरांत ऑफ लाइन बोर्ड को प्रेषित करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!