कैसे करें HPSSC हमीरपुर के लिए आवेदन, वेबसाइट ने दिया जवाब (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 21 Jan, 2019 04:08 PM

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा विभिन्न 31 पोस्ट कोड के सैकड़ों पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें आवेदन करने के लिए एक माह का समय पात्र उम्मीदवारों को दिया गया था लेकिन अब तय समय सीमा पूरी होने को कुछ दिन ही...

हमीरपुर (पुनीत): हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा विभिन्न 31 पोस्ट कोड के सैकड़ों पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें आवेदन करने के लिए एक माह का समय पात्र उम्मीदवारों को दिया गया था लेकिन अब तय समय सीमा पूरी होने को कुछ दिन ही शेष हैं और आयोग की वैबसाइट ने जवाब दे दिया है। जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आयोग की ओर से एक माह का समय 22 जनवरी तक दिया गया है लेकिन अंतिम समय में ही हर बार आवेदकों की बाढ़ आ जाती है जिस कारण प्रैशर अधिक होने से सर्वर डाऊन होने के साथ वैबसाइट सही तरीके से नहीं चल पाती है। अब कभी साइट ओपन नहीं हो रही है तो कभी यूजर लॉग इन नहीं कर पा रहा है। 

पिछले 2-3 दिनों से ऐसा ही हाल है जिस कारण उम्मीदवार परेशान हो गए हैं। हालांकि आयोग द्वारा एक माह का समय तभी दिया जाता है ताकि उम्मीदवार समय पर आवेदन करें तथा कोई अपडेशन करनी हो तो उसे समय पर करें। उधर, युवाओं संजीव शर्मा, पूजा शर्मा, अनु कुमारी, प्रवेश कुमार, सीमा, अभिषेक व सौरव आदि का कहना है कि वैबसाइट के सही ढंग से न चलने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है क्योंकि अब समय काफी कम बचा है। अब चिंता सता रही है कि उन्हें परीक्षा से वंचित न होना पड़े। उन्होंने आयोग प्रबंधन से मांग की है कि आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया जाए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!