यहां बिना डॉक्टरों के चल रहे हैं स्वास्थ्य केंद्र, लोग परेशान

Edited By kirti, Updated: 11 Jun, 2019 02:29 PM

hospitals

घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन धरातल में यह सब खोखले साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य खंड अम्ब के अधीन पड़ते विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र बिना डाक्टर के ही चल रहे हैं। यहां के नजदीकी गांवों के बीमार लोग पहुंच रहे हैं...

अम्ब (अश्विनी): घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन धरातल में यह सब खोखले साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य खंड अम्ब के अधीन पड़ते विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र बिना डाक्टर के ही चल रहे हैं। यहां के नजदीकी गांवों के बीमार लोग पहुंच रहे हैं लेकिन अस्पताल में डाक्टर न मिलने पर लोगों को भारी-भरकम रकम खर्च करके दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इस समय पड़ रही भयंकर गर्मी में बीमार लोग व उनके तीमारदार सरकार को कोसने पर विवश हैं।

चिंतपूर्णी अस्पताल में डाक्टरों के 3 पद खाली

स्वास्थ्य खंड अम्ब के अधीन पड़ते पी.एच.सी. चकसराय, चुरुड़ू, चन्नी देवी (लौहारा) व चलोला सहित मुख्य तौर पर पड़ते इन 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टरों के पद पिछले लम्बे अरसे से खाली पड़े हैं जबकि ङ्क्षचतपूर्णी स्थित अस्पताल में चिकित्सक के 3 पद खाली पड़े हैं। अस्पतालों में डाक्टर न होने की वजह से लोग परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।

गरीब लोगों को झेलनी पड़ रही आर्थिकी परेशानी

ग्राम पंचायत त्याई के पूर्व प्रधान नियामत अली का कहना है कि चकसराय स्थित पी.एच.सी. के आसपास पहाड़ी क्षेत्र के दर्जनों गांव पड़ते हैं। बीमार लोग अपने इलाज के लिए अस्पताल आते हैं लेकिन डाक्टर न मिलने की वजह से लोग अस्पताल को कोसने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि साधन संपन्न लोग तो अपनी गाडिय़ों व अन्य साधनों से बड़े अस्पतालों में चले जाते हैं लेकिन बीमारी की हालत में क्षेत्र के अनेक गरीब लोगों को निजी गाडिय़ों के सहारे अम्ब या फिर इलाज हेतु ऊना पहुंचना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग उठाई है कि जनहित में उक्त अस्पतालों में डाक्टरों की तैनाती की जाए।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!