होमगार्ड जवान ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटका मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 12 May, 2020 06:22 PM

home guard committed suicide

रोहड़ू में तैनात होमगार्ड के जवान ने जुब्बल तहसील के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र पटसारी में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त होमगार्ड जवान के शव को जब स्थानीय लोगों ने देखा तो जुब्बल पुलिस को इसकी सूचना दी।

रोहड़ू (ब्यूरो): रोहड़ू में तैनात होमगार्ड के जवान ने जुब्बल तहसील के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र पटसारी में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त होमगार्ड जवान के शव को जब स्थानीय लोगों ने देखा तो जुब्बल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ जुब्बल नरेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया।

मृतक जवान अढ़ाल का रहने वाला था तथा बीते दिनों ड्यूटी खत्म होने के बाद घर पर नहीं गया बल्कि पैदल ही हाटकोटी की तरफ निकल गया परंतु दूसरी सुबह पटसारी के पास यह जवान फंदे पर लटका मिला। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने कहा कि पहली नजर में फंदा लगाकर जवान द्वारा आत्महत्या की आशंका लगती है फिर भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!