हिमाचल के इन 3 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानिए आगामी 30 नवम्बर तक कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज

Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2026 05:56 PM

himachal weather update

हिमाचल प्रदेश में सर्दियों के सीजन के बीच मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां उच्च पर्वतीय और जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है....

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में सर्दियों के सीजन के बीच मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां उच्च पर्वतीय और जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है, वहीं दिन के समय राजधानी शिमला सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य से काफी अधिक गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेशवासियों को फिलहाल बारिश और बर्फबारी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि आगामी 30 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस बीच बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में अगले 5 दिनों तक घने कोहरे को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

केलांग में सामान्य से 11 और शिमला में 6 डिग्री अधिक पहुंचा दिन का पारा
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में दिन के तापमान में असामान्य बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। जनजातीय क्षेत्र केलांग में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 11 डिग्री अधिक है। इसी तरह राजधानी शिमला में अधिकतम पारा सामान्य से करीब 6 डिग्री उछाल के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भुंतर में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है, जबकि ऊना में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ताबो में -6.1 डिग्री रही सबसे सर्द रात, 28 नवम्बर के बाद गिरेगा तापमान
दिन में तेज धूप और गर्माहट के बीच जनजातीय क्षेत्रों में रातें लगातार ठंडी हो रही हैं। लाहौल-स्पीति के ताबो में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 6.1 (-6.1) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा माइनस 3.7 डिग्री और केलांग में माइनस 1.2 डिग्री सैल्सियस रहा। वहीं, शिमला में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री, कांगड़ा में 6 से 7 डिग्री तथा भुंतर व मंडी में 4 से 6 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार, आने वाले दिनों में कल्पा, केलांग, भुंतर और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक बना रह सकता है। हालांकि, 27 और 28 नवम्बर के बाद चम्बा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल 30 नवम्बर तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!