Himachal: मूसलाधार बारिश से मंडी का ऐतिहासिक संकन गार्डन जलमग्न, जानें राज्य में 27 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2026 09:14 PM

himachal weather update

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई जिलों में जमकर बादल बरसे हैं, लेकिन इस बारिश का सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में देखने को मिला है, जहां ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से जलभराव...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई जिलों में जमकर बादल बरसे हैं, लेकिन इस बारिश का सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में देखने को मिला है, जहां ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मंडी शहर में भारी बारिश के कारण ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन पूरी तरह से जलमग्न हो गया। जानकारी के अनुसार पानी की निकासी वाली नाली में भारी मात्रा में कचरा फंस गया था, जिससे अवरोध पैदा हुआ। ड्रेनेज रुकने के कारण गार्डन में करीब डेढ़ फुट तक पानी भर गया, जिसने एक छोटे तालाब का रूप ले लिया। पानी भरने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर निगम के कर्मियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला पानी
संकन गार्डन में जलभराव की सूचना मिलते ही नगर निगम मंडी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए फंसा हुआ कचरा निकाला। करीब दो घंटे की लगातार मेहनत के बाद पानी की निकासी को बहाल किया जा सका, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

PunjabKesari

खतरे के निशान के करीब सुकेती खड्ड, ब्यास नदी उफान पर
लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के नदी-नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। मंडी जिले में बहने वाली सुकेती खड्ड खतरे के निशान के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। इसके अलावा, प्रदेश की प्रमुख ब्यास नदी के जलस्तर में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जिसने प्रशासन और नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

धर्मशाला और कांगड़ा में बरसे सबसे ज्यादा बादल
मौसम केंद्र शिमला द्वारा जारी बारिश के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में सर्वाधिक 36.2 मिलीमीटर और कांगड़ा में 26.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ऊना में 21.6, सोलन में 13.4, मंडी में 12.8, नाहन में 8.9, नेरी में 8 तथा सुंदरनगर में 3.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

27 अगस्त तक कोई बड़ा अलर्ट नहीं
लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर दी है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार, 24 से 27 अगस्त तक के लिए राज्य में कोई विशेष चेतावनी (यैलो या ऑरैंज अलर्ट) जारी नहीं की गई है। विभाग का कहना है कि इस अवधि के दौरान प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहेगा और केवल कुछ ही स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!