Himachal Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने MBBS छात्राओं को रौंदा, स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को दबोचा

Edited By Jyoti M, Updated: 31 Mar, 2026 12:21 PM

himachal accident speeding truck runs over mbbs students

हमीरपुर के नादौन रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एमबीबीएस की दो छात्राएं घायल हो गई हैं। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे रॉयल गर्ल्स हॉस्टल के पास हुआ।

हिमाचल डेस्क। हमीरपुर के नादौन रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एमबीबीएस की दो छात्राएं घायल हो गई हैं। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे रॉयल गर्ल्स हॉस्टल के पास हुआ।

घटना का विवरण

घायल छात्राओं की पहचान कनिका (निवासी ऊना) और स्वास्तिका (निवासी कुल्लू) के रूप में हुई है। दोनों डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, दोनों छात्राएं सड़क किनारे खड़ी होकर अपनी 'जोमैटो' डिलीवरी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान नादौन की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (HP64A-1065) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

त्वरित सहायता और गिरफ्तारी

हादसे के तुरंत बाद एक अज्ञात कार चालक ने मानवता दिखाते हुए दोनों छात्राओं को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। ट्रक चालक की पहचान योगराज (निवासी मंडी) के रूप में हुई है।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छात्राओं का उपचार जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!