सुंदरनगर के डोढवां में घर से पकड़ी 4.33 ग्राम हैरोइन, एक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 07 Jan, 2021 09:24 PM

heroin recovered from house one arrested

मंडी पुलिस की स्पैशल इन्वैस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) ने सुंदरनगर में डोढवां निवासी युवक के घर से 4.33 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस की स्पैशल इन्वैस्टीगेशन यूनिट...

सुंदरनगर (अंसारी): मंडी पुलिस की स्पैशल इन्वैस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) ने सुंदरनगर में डोढवां निवासी युवक के घर से 4.33 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस की स्पैशल इन्वैस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) ने मुख्य आरक्षी पवन कुमार के नेतृत्व में जांच के दौरान ललित (27) पुत्र चमन लाल निवासी गांव डोढवां डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर के घर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.33 ग्राम हैरोइन बरामद की है। सुंदरनगर डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!