Mandi: जंजैहली में शराब का बड़ा जखीरा जब्त; जीप से पकड़ी 150 पेटी, 30 पेटियों का नहीं मिला परमिट

Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2026 05:51 PM

big stockpile of liquor seized in janjehli

हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार और राजस्व को चूना लगाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। मंडी जिले के थुनाग उपमंडल के तहत जंजैहली पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप जीप से 150 पेटी शराब बरामद की है।

थुनाग/मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार और राजस्व को चूना लगाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। मंडी जिले के थुनाग उपमंडल के तहत जंजैहली पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप जीप से 150 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब की पूरी खेप और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जंजैहली पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान एक जीप को चैकिंग के लिए रोका गया। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में शराब लदी हुई मिली। पुलिस द्वारा की गई गिनती में कुल 150 पेटी शराब बरामद हुई, जिसमें 100 पेटी देसी संतरा, 30 पेटी ऊना नंबर- 1और 20 पेटी अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग) शामिल थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी इलाके की ओर सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह शराब किसी ठेके पर बिक्री के लिए जा रही थी, लेकिन जब पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की तो 150 में से 30 पेटी शराब बिना परमिट के पाई गई। अवैध कारोबारी इन्हीं 30 पेटियों को बिना टैक्स चुकाए सप्लाई कर प्रदेश सरकार के राजस्व को चूना लगाने की फिराक में थे।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की पूरी खेप और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को जब्त कर लिया है। आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि बिना परमिट वाली शराब कहां से लोड की गई थी और इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!