मंडी में मौसम ने दिखाया रौद्र रूप, भारी बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Edited By Vijay, Updated: 18 Jan, 2020 07:53 PM

heavy rain and hailstorm in sundernagar

अभी क्षेत्र में जनजीवन पिछले दिनों हुई रिकार्डतोड़ बर्फबारी से पटरी पर भी लौटा नहीं था कि मौसम ने दोबारा अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। शनिवार की शाम को मंडी जिला के सुंदरनगर में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुक्सान की आशंका जताई जा रही...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): अभी क्षेत्र में जनजीवन पिछले दिनों हुई रिकार्डतोड़ बर्फबारी से पटरी पर भी लौटा नहीं था कि मौसम ने दोबारा अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। शनिवार की शाम को मंडी जिला के सुंदरनगर में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुक्सान की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस पलटवार से सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए और वाहन चालकों को वाहन चलाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
PunjabKesari, Hailstorm Image

सुंदरनगर में करीब साढ़े 4 बजे आसमान में बिजली कड़कने लगी और 4 बजकर 40 मिनट पर बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई और बारिश के बीच में लगभग 15 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई।
PunjabKesari, Hailstorm Image

शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी ओले गिरने की खबर है। इससे फसलों को नुक्सान की भी खबर है। ओलावृष्टि इतनी अधिक मात्रा में हुई कि सड़कों और वाहनों पर ओलों की काफी मोटी परत जम गई। वहीं इस ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में ठंठ का प्रकोप और बढ़ गया है।
PunjabKesari, Hailstorm Image

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!