रिश्वत मामले में आरोपी हैड कांस्टेबल को डिमोट कर बनाया कांस्टेबल

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2021 11:08 PM

head constable demoted in bribe case

रिश्वत मामले में आरोपी पुलिस के हैड कांस्टेबल को डिमोट कर फिर से कांस्टेबल बना दिया गया है। विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक थाने में तैनात इस हैड कांस्टेबल को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने इस आरोपी हैड कांस्टेबल के खिलाफ...

ऊना (सुरेन्द्र): रिश्वत मामले में आरोपी पुलिस के हैड कांस्टेबल को डिमोट कर फिर से कांस्टेबल बना दिया गया है। विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक थाने में तैनात इस हैड कांस्टेबल को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने इस आरोपी हैड कांस्टेबल के खिलाफ डिपार्टमैंटल इन्क्वायरी (विभागीय जांच) आरंभ की थी। विभागीय जांच के बाद पुलिस ने पंजाब पुलिस एक्ट की पुलिस नियमावली के तहत इस हैड कांस्टेबल की पदोन्नति छीन ली है और उसे फिर से कांस्टेबल का दर्जा दिया है।

उधर, दूसरी तरफ विजीलैंस ने इस मामले में जांच के बाद चालान अदालत में पेश कर दिया है और अदालत में यह मामला विचाराधीन है। हालांकि जिस हैड कांस्टेबल की पदोन्नति छीनी गई है, उस आरोपी पुलिस कर्मी ने सहायक उपनिरीक्षक का कोर्स भी पूरा कर लिया है। विजीलैंस की पकड़ में आने और आरोपी बनने के बाद उसे इस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने माना कि रिश्वत मामले में विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा आरोपी बनाए गए हैड कांस्टेबल की विभागीय जांच शुरू की थी। विभागीय जांच पूरी होने के बाद पंजाब पुलिस एक्ट की नियमावली के तहत हैड कांस्टेबल की पदोन्नति को रद्द कर उसे फिर से कांस्टेबल डिमोट किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!