NH-5 पर पिकअप गाड़ी से चरस बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 05 Mar, 2021 11:26 PM

hashish recovered from jeep 2 arrested

प्रदेश में नशे के बढ़ते जाल को रोकने के लिए पुलिस हर दिन नशे के कारोबारियों को पकड़ रही है और साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी युवाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। ठियोग पुलिस द्वारा भी 2 युवकों को नशे की खेप के साथ पकड़ा गया है।

ठियोग (मनीष): प्रदेश में नशे के बढ़ते जाल को रोकने के लिए पुलिस हर दिन नशे के कारोबारियों को पकड़ रही है और साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी युवाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। ठियोग पुलिस द्वारा भी 2 युवकों को नशे की खेप के साथ पकड़ा गया है। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर दैहनघाटी के समीप पिकअप गाड़ी (एचपी 11 ए-5937) से 26.74 ग्राम चरस बरामद की। गाड़ी में 2 युवक बैठे थे, जो स्थानीय पंचायत केलवी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि युवकों की उम्र 30 और 33 साल है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!