नाकाबंदी पर कार से 340 ग्राम चरस बरामद, चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2021 06:09 PM

hashish recovered from car driver arrested

चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर सलापड़ पुल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 340 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत वीरवार रात बरमाणा पुलिस ने सलापड़ पुल के पास नाका लगाया था।

बिलासपुर (प्रकाश): चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर सलापड़ पुल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 340 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत वीरवार रात बरमाणा पुलिस ने सलापड़ पुल के पास नाका लगाया था। नाके से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। अन्य वाहनों की तरह एक मारुति कार को भी जांच के लिए रोका गया। इस दौरान चालक घबरा गया।

उसकी घबराहट देख पुलिस को उस पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर जब कार की तलाशी ली गई तो कार की डिक्की से एक पॉलीथीन का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें 340 ग्राम चरस पाई गई। पुलिस ने कार चालक कुल्लू के छदौल गांव निवासी अजीत नेगी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!