प्रशासन की कड़ी मेहनत लाई रंग, नीलामी के डर से एक दिन पहले जमा करवाए डोम मालिकों ने 18 लाख रुपए

Edited By kirti, Updated: 20 Apr, 2019 10:47 AM

hard work of administration

सुजानपुर प्रशासन की मेहनत रंग लाई है। राष्ट्रीय होली मेले में लगाए गए डोम जिनसे करीब 18 लाख रुपए की राशि लेनी बाकी थी, उसे रिकवर कर लिया गया है। सुजानपुर प्रशासन ने 18 लाख रुपए की राशि पूरी करने की एवज में डोम मालिकों को नोटिस जारी किया था और 18...

सुजानपुर : सुजानपुर प्रशासन की मेहनत रंग लाई है। राष्ट्रीय होली मेले में लगाए गए डोम जिनसे करीब 18 लाख रुपए की राशि लेनी बाकी थी, उसे रिकवर कर लिया गया है। सुजानपुर प्रशासन ने 18 लाख रुपए की राशि पूरी करने की एवज में डोम मालिकों को नोटिस जारी किया था और 18 अप्रैल से पहले शेष बची राशि को जमा करवाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों में यह भी कहा गया था कि अगर निर्धारित तिथि पर पैसे जमा नहीं करवाए तो प्रशासन दलबल सहित मेला ग्राऊंड में लगाए गए डोम को नीलाम कर देगा।

सुजानपुर प्रशासन के इन निर्देशों के बाद डोम मालिकों में हड़कंप मच गया था। बहरहाल सुजानपुर प्रशासन के निर्देशों के ऊपर कार्रवाई करते हुए डोम मालिकों ने शेष बकाया राशि सुजानपुर प्रशासन के पास जमा करवा दी है। राष्ट्रीय होली मेले में 3 डोम लगाए गए थे, जिनमें से 1 डोम की राशि सुजानपुर प्रशासन ने पहले ही रिकवर कर ली थी व शेष 2 डोम जिनका किराया करीब 28 लाख रुपए बनता था, उनसे सुजानपुर प्रशासन ने 8 लाख रुपए नकद व 2 लाख रुपए धरोहर राशि के रूप में पहले ही रिकवर कर लिए थे जबकि शेष 18 लाख रुपए की राशि जमा होना अभी भी शेष थी।

आलम यह हुआ कि 15 अप्रैल को मेला खत्म हो गया व जब सुजानपुर प्रशासन ने पैसे लेने के लिए डोम मालिक से संपर्क किया तो पैसा देने में आनाकानी की गई। वहीं प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए नोटिस जारी कर दिया और 18 अप्रैल तक पैसे देने के निर्देश दिए गए। प्रशासन के निर्देश पर नीलामी से एक दिन पहले ही शेष राशि सुजानपुर प्रशासन के पास जमा करवा दी है, जिसके चलते अब नीलामी प्रक्रिया रोक दी गई है। उधर, पुष्टि करते हुए उपमंडलाधिकारी शिवदेव सिंह ने बताया कि 18 लाख रुपए की जो राशि शेष रह गई थी उसे रिकवर कर लिया गया है तथा नीलामी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!