Hamirpur:​ TGT आर्ट्स का छंटनी परीक्षा परिणाम घोषित

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Apr, 2026 04:18 PM

hamirpur tgt arts results declared

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 25001 के 425 पदों को भरने के लिए 12 से 20 जनवरी तक आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 25001 के 425 पदों को भरने के लिए 12 से 20 जनवरी तक आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 632 उम्मीदवारों की डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शैड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ई-मेल आईडी पर सूचित किया जाएगा।

उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के 2-2 सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!