Hamirpur: चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jun, 2026 05:24 PM

hamirpur selection commission examination dates

हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट कोड के आवेदनकर्त्ताओं की परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी हैं।

हमीरपुर (अजय): हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट कोड के आवेदनकर्त्ताओं की परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। आयोग द्वारा विभिन्न पोस्ट कोड जिनमें वैज्ञानिक सहायक (डिजिटल फोरैंसिक) पोस्ट कोड 25021 की परीक्षा 20 जून, शिक्षक (लोक प्रशासन) पोस्ट कोड 26034 की 30 जून, शिक्षक (भूगोल) पोस्ट कोड 26027 की 30 जून, शिक्षक (रसायन विज्ञान) पोस्ट कोड 26018 की 3 जुलाई और शिक्षक (कम्प्यूटर) पोस्ट कोड 26032 के पदों को भरने के लिए भी परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

इसके बारे में आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि उपरोक्त विभिन्न पोस्ट कोड के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के आयोजन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा अभ्यर्थियों हेतु आयोग की वैबसाइट http://hprca.hp.gov.in पर परीक्षा से एक सप्ताह पहले लिंक का प्रावधान किया जाएगा जिससे कि अभ्यर्थी अपना रोल नम्बर/एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर पाएंगे। रोल नम्बर व परीक्षा केन्द्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने रोल नम्बर/एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने के लिए समय-समय पर आयोग की वैबसाइट, एसएमएस और ई-मेल आईडी का स्टेटस चैक करते रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!