Hamirpur: मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित : अनुराग ठाकुर

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Jun, 2026 07:52 PM

hamirpur modi government development

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के कानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

हमीरपुर (राजीव): सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के कानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर भेंटकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कानपुर में आयोजित कार्यक्रमों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज भारत उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां विकसित भारत का स्वर्णिम भविष्य स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि देश दृढ़संकल्प के साथ विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री ने देश की बागडोर संभाली थी, तब भारत आर्थिक चुनौतियों के साथ-साथ सामाजिक असमानता, ग्रामीण पिछड़ेपन, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और गरीबों की मूलभूत आवश्यकताओं की उपेक्षा जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा था। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को केंद्र में रखकर हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक ढांचा तैयार किया, जिसने शासन की कार्यशैली को बदल दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य पर कहा कि राज्य में एनडीए को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को बड़े समर्थन के साथ इसलिए चुना है, ताकि राज्य में डबल इंजन सरकार के माध्यम से तेज विकास सुनिश्चित हो और गुंडाराज से मुक्ति मिले।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों द्वारा बंगाल और वहां की जनता के हित में लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को आगे बढ़ाने के लिए विकास और सुशासन आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है और अब गुंडाराज से कानून के राज की दिशा में कार्य आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठ, भ्रष्टाचार व अत्याचार से जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!