Hamirpur: जेई (सिविल) भर्ती के लिए 10 अप्रैल से 2 मई तक करें आवेदन

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Apr, 2026 10:36 PM

hamirpur je recruitment application

जूनियर इंजीनियर (जेई) सिविल के पद पर कार्यरत होने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है।

हमीरपुर (अजय): जूनियर इंजीनियर (जेई) सिविल के पद पर कार्यरत होने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। हमीरपुर स्थित राज्य चयन आयोग ने जेई (प्रशिक्षु) सिविल (पोस्ट कोड 26016) के कुल 149 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभिन्न कैटेगरी के उम्मीदवारों के इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अप्रैल से 2 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इन 149 पदों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी केवल ओआरए के माध्यम से ही अप्लाई कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार राज्य चयन आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर 10 अप्रैल को सुबह 10:00 से 2 मई को रात 11.59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती उम्मीदवारों को 23,500 रुपए मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

सामान्य (यूआर) के 55, ईडब्ल्यूएस 19, सामान्य डब्ल्यूएफएफ 2, अनुसूचित जाति (यूआर) 30, अनुसूचित जाति (बीपीएल) 5, अनुसूचित जाति (डब्ल्यूएफएफ) 1, अन्य पिछड़ा वर्ग (यूआर) 25, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) 5, अनुसूचित जनजाति (यूआर) 5, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) 2 पदों के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इसके बारे में चयन आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि उम्मीदवार केवल ओआरए के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग की वैबसाइट पर इस पोस्ट कोड के उम्मीदवार को आवश्यक योग्यता, पात्रता, शर्तें, परीक्षा शुल्क, नियुक्ति के नियम, शर्तें और ऑनलाइन भर्ती आवेदन भरने के निर्देश आदि का उल्लेख विस्तृत विज्ञापन में किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!