जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का ही एक नामांकन भरा

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Dec, 2019 09:03 PM

hamirpur district bjp president nomination

हमीरपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए बड़सर विस क्षेत्र से पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का एक ही नामांकन सोमवार को भरा गया, जिसके बाद स्पष्ट हो गया कि हमीरपुर जिला भाजपा के अगले अध्यक्ष बलदेव शर्मा होंगे।

हमीरपुर, (राजीव): हमीरपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए बड़सर विस क्षेत्र से पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का एक ही नामांकन सोमवार को भरा गया, जिसके बाद स्पष्ट हो गया कि हमीरपुर जिला भाजपा के अगले अध्यक्ष बलदेव शर्मा होंगे। हालांकि औपचारिक घोषणा मंगलवार 3 दिसम्बर को 11 बजे सॢकट हाऊस में होगी। हालांकि जिला भाजपा के अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति बनाना मुश्किल हो गई थी, जिसके चलते शाम 4 से रात 8 बजे तक मैराथन बैठकों का दौर चलता रहा। चुनाव प्रभारी अजय राणा ने पहले विधायकों व पूर्व विधायकों के साथ अलग बैठक की। उसके बाद चुनाव प्रभारी ने सभी डैलीगेट व विधायकों सहित पूर्व विधायकों से बैठक की। अंत में अलग-अलग डैलीगेट से अकेले में बैठक की, जिसके बाद सबकी आम

जिला में भाजपा को पुराना रुतबा दिलाने में अब बलदेव शर्मा की अहम भूमिका रहेगी

पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के हनुमान कहलाए जाते हैं तथा बलदेव शर्मा इससे पहले 2 बार जिलाध्यक्ष व एक बार जिला भाजयुमो के अध्यक्ष रह चुके हैं। बलदेव शर्मा जिला में एक जनाधार वाले सशक्त नेता होने के नाते संगठन में भी एकजुटता के लिए जाने जाते हैं। हमीरपुर जिला में वर्तमान समय में भाजपा को एकजुट करने के साथ ही हमीरपुर जिला में भाजपा को पुराना रुतबा दिलाने में अब बलदेव शर्मा की अहम भूमिका रहेगी। चुनाव प्रभारी अजय राणा ने बताया कि जिला भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का ही नामांकन दाखिल हुआ है तथा औपचारिक घोषणा 3 दिसम्बर को सुबह 11 बजे होगी। उन्होंने कहा कि सबको नामांकन दाखिल करने का समय दिया गया था तथा सबसे चर्चा करने के बाद नामांकन प्रक्रिया में देरी हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!