सी.आर.पी.एफ. जवान की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने नहीं लिया पार्थिव शरीर

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Apr, 2022 09:39 PM

hamirpur crpf jawan death ruckus

जिले की ग्राम पंचायत मति टीहरा के सियूनी गांव के सी.आर.पी.एफ. जवान की नागालैंड में हुई मौत मामले में परिजनों ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसे लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस थाना हमीरपुर का घेराव किया।

हमीरपुर (अनिल): जिले की ग्राम पंचायत मति टीहरा के सियूनी गांव के सी.आर.पी.एफ. जवान की नागालैंड में हुई मौत मामले में परिजनों ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसे लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस थाना हमीरपुर का घेराव किया। परिजनों का कहना है कि सी.आर.पी.एफ. जवान आत्महत्या नहीं कर सकता था। वहीं मृतक के भाई कुशल कुमार ने मामले में सी.बी.आई. से जांच करवाने की भी मांग की है।

  जानकारी के मुताबिक सी.आर.पी.एफ. जवान की नागालैंड में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि जवान ने वहां आत्महत्या की है। हालांकि परिजनों ने मौत मामले की जांच की मांग की है। मृतक के भाई कुशल ने बताया कि उसकी उसके भाई से बात हुई थी। उस दौरान सी.आर.पी.एफ. में तैनात उसके भाई ने बताया था कि उसे अनावश्यक तंग किया जा रहा है। इसके बाद सी.आर.पी.एफ. जवान का शव चैकपोस्ट के पास लटका हुआ मिला था। ऐसे में परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि मृतक को अनावश्यक तौर पर आत्महत्या के लिए विवश किया गया है। सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस थाना हमीरपुर का घेराव करने के साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि नागालैंड में मृतक का पोस्टमार्टम हो चुका है। हालांकि परिजनों के बढ़ते आक्रोश के बाद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ा कदम उठा सकती है। मृतक का दोबारा से पोस्टमार्टम करवाया जा सकता है।

पूरा दिन पार्थिव शरीर लेने के लिए मनाती रही पुलिस
सयूनी गांव के सी.आर.पी.एफ. के जवान का पार्थिव शरीर रविवार को हमीरपुर लाया गया था, उसके बाद इसे मैडीकल कालेज के शवगृह में रखा गया है। हालांकि मृतक के परिजन इसे लेने से इंकार कर रहे हैं। सोमवार को सी.आर.पी.एफ. कमांडैंट भी परिजनों से मिलने आए थे लेकिन उसके बाद भी परिजन नहीं माने और डी.जी. के आने के बाद ही पार्थिव शरीर लेने की बात कर रहे हैं। सोमवार को परिजनों को पार्थिव शरीर लेने के लिए मनाते रहे लेकिन वे नहीं माने। इस वक्त सी.आर.पी.एफ. के जवान का पार्थिव शरीर मैडीकल कालेज के शवगृह में पड़ा है। इस बारे में पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को सी.आर.पी.एफ. के जवान के परिजन मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि परिजन यह मानने को तैयार नहीं कि उनका बेटा आत्महत्या कर सकता है। इसलिए परिजन इसकी जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना नागालैंड में हुई है, ऐसे में वहां से ही कार्रवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!