कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल देश में नफरत फैलाकर माहौल खराब कर रहे : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Apr, 2022 06:30 PM

hamirpur congress opposition country hate

केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल देश में नफरत फैलाने के साथ ही दंगे करवाकर देश का वातावरण खराब कर रहे हैं।

हमीरपुर (राजीव): केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल देश में नफरत फैलाने के साथ ही दंगे करवाकर देश का वातावरण खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में शोभायात्रा पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पथराव करने की घटना निदनीय है तथा इस पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर जिला के दौरे के दौरान ैकरियर पाइंट वि.वि. के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों को सबोन्धित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का बयान स्पष्ट दर्शाता है कि उनकी पार्टी ओछी राजनीति कर रही है। राज्यस्थान में कांग्रेस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, वहीं ममता सरकार के शासन काल में पश्चिम बंगाल में हर रोज हत्याएं और दंगे हो रहे हैं। वही ममता शासनकाल में उनकी ही पार्टी के नेता के पुत्र का नाम अपने साथी के जिस तरह उनका व्यवहार रहा उसमे सामने आता है।

ये सारी घटनाएं ये दर्शाती हैं कि कांग्रेस शासन काल व उनके समर्थकों के शासनकाल में देश में सबसे ज्यादा दंगे हुए हैं और अब भी हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेहरू के समय से लेकर सोनिया-मनमोहन के समय तक देश को गुमराह करने का काम करती आई है। उन्होंने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो देश के बॉर्डर पर क्या होता रहा है सबको पता है। उन्होंने कहा कि जब देश पर 26/11 का हमला हुआ तो कांग्रेस मूकदर्शक बनकर बैठी रही। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में जब पड़ोसी मुल्क ने भारत की ओर नजर उठाने की कोशिश की तो सर्जिकल स्ट्राइक करके उसे मुहतोड़ जबाब दिया गया। उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं भी सुरक्षित हैं तथा देश की सेना भी अत्याधुनिक हथियारों से ताकतबर बनी हुई है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना सादते हुए कहा कि जब चायना अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहा था तो कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी चाइनीज एम्बैसेडर के साथ सूप पी रहे थे और अब यही कांग्रेस हमारा मार्गदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी डूबती नैया को देखते हुए देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में आपदा के समय 80 करोड़ लोगों को 2 वर्षों तक मुफ्त में राशन मिलने के साथ ही मुफ्त में वैक्सीन भी लगी है और इसके साथ ही वल्र्ड बैंक की रिपोर्ट में पिछले दशक में देश में 12.3 प्रतिशत गरीबी भी कम हुई है। इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है व ये सब उनकी नीतियों और सोच से ही संभव हो पाया है।                    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!