Hamirpur: असिस्टैंट स्टाफ नर्स परीक्षा परिणाम को अभी करना पड़ेगा इंतजार, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में और होंगी भर्तियां

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Apr, 2026 06:40 PM

hamirpur assistant staff nurse results awaited

मार्च माह (20 और 21 मार्च) में पोस्टकोड 26004 (असिस्टैंट स्टाफ नर्स) के कुल 508 पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम के लिए उम्मीदवारों को करीब दो माह का इंतजार करना होगा।

हमीरपुर (अजय चौहान): मार्च माह (20 और 21 मार्च) में पोस्टकोड 26004 (असिस्टैंट स्टाफ नर्स) के कुल 508 पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम के लिए उम्मीदवारों को करीब दो माह का इंतजार करना होगा। चयन आयोग इस पोस्टकोड के परिणाम को घोषित करने के लिए पारदर्शिता से अपनी तमाम औपचारिकताएं पूर्ण करने में जुटा हुआ है। इसके अलावा चयन आयोग जल्द ही सरकार द्वारा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी भर्तियां करेगा। इसके अलावा चयन आयोग जल्द ही जेई सिविल के 149 पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित कर सकता है। इसके लिए आयोग ने कार्य शुरू कर दिया है। आयोग जल्द ही इसके लिए पोस्टकोड निर्धारित करने के उपरांत विज्ञापन प्रकाशित करेगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पोस्टकोड 25026 के लिए उम्मीदवार 14 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नए संशोधन के मुताबिक उम्मीदवारों को आयु में विशेष छूट प्रदान की गई है। इसके साथ ही पुरुष और ट्रांसजैंडर भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोस्ट कोड 26004 के परीक्षा परिणाम को घोषित करने में अभी वक्त लगेगा। जेई सिविल की भर्तियों के लिए रिक्विजिशन प्राप्त हुई है। इसके लिए जल्द ही परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।

पोस्ट कोड 25026
हमीरपुर स्थित राज्य चयन आयोग द्वारा पोस्ट कोड 25026 (असिस्टैंट स्टाफ नर्स) के पदों के लिए आयोजित की जा रही कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अब महिलाओं के साथ पुरुष और ट्रांसजैंडर भी एप्लाई कर सकेंगे। इस पोस्ट कोड के कुल 312 पदों के लिए सभी कैटेगरी के आवेदनकर्त्ताओं को 14 अप्रैल तक आयोग में आवेदन करना होगा। इससे पूर्व इस पोस्ट कोड के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते थे, परन्तु नए संसोधन के मुताबिक अब पुरुष और ट्रांसजैंडर उम्मीदवार भी इसके लिए एलिजिबल कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को बेहद राहत मिली है। आयोग ने इसके लिए विंडो ओपन कर दी है। काबिलेगौर है कि नए संशोधन में आवेदनकर्त्ताओं के लिए आयु में भी विशेष छूट प्रदान की गई है। सामान्य केटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 34 से बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी गई है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी एवं अन्य कुछ आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु को 45 से बढ़ाकर 50 वर्ष कर दिया है।

टीजीटी आर्ट्स का छंटनी परीक्षा परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 25001 के 425 पदों को भरने के लिए 12 से 20 जनवरी तक आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 632 उम्मीदवारों की डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शैड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ई-मेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के 2-2 सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!