हमीरपुर सब जेल में चिट्टा, मोबाइल, तम्बाकू उत्पाद एवं नकदी बरामदगी मामले में एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Aug, 2026 09:07 PM

hamirpur accused arrested

हमीरपुर जिले की सब जेल में बीते करीब 2 महीने पूर्व एक पैकेट से कथित चिट्टा, मोबाइल फोन, इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस, तंबाकू उत्पाद एवं छोटी-मोटी नकदी समेत कुछ संदिग्ध पदार्थ की खेप बरामदगी के मामले में एक अहम गिरफ्तारी की गई है।

हमीरपुर (अजय): हमीरपुर जिले की सब जेल में बीते करीब 2 महीने पूर्व एक पैकेट से कथित चिट्टा, मोबाइल फोन, इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस, तंबाकू उत्पाद एवं छोटी-मोटी नकदी समेत कुछ संदिग्ध पदार्थ की खेप बरामदगी के मामले में एक अहम गिरफ्तारी की गई है। इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में सदर पुलिस ने सुनियोजित तरीके जाल बिछाकर आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया है।

इस मामले के बेहद संवेदनशील होने के चलते पुलिस खुफिया तरीके से इस मामले की छानबीन और सख्त कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है। फिलहाल यही जानकारी मिली है कि इस मामले में मुख्य सप्लायर और इस काले कारोबार में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

वहीं पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि गिरफ्तार किए गए इस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में चार मुकद्दमे पहले भी दर्ज हैं। यह आरोपी चिट्टे के कारोबार के साथ खुद भी सेवन करता है। जानकारी मिली है कि सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इस आरोपी को पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!