राजभवन से विदा हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत, कहा-सभी के सहयोग से मेरा ये मिशन हुआ सफल (Pics)

Edited By Vijay, Updated: 18 Jul, 2019 06:08 PM

governor acharya devavrat

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हिमाचल राजभवन से वीरवार को विदाई ली। राज्यपाल दोपहर बाद ठीक 3 बजे राजभवन से विदा हुए। इस अवसर पर आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्हें पिछले लगभग 4 वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों, पक्ष...

शिमला (तिलक राज): हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हिमाचल राजभवन से वीरवार को विदाई ली। राज्यपाल दोपहर बाद ठीक 3 बजे राजभवन से विदा हुए। इस अवसर पर आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्हें पिछले लगभग 4 वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों, पक्ष और विपक्ष तथा आम जनता से भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से जनकल्याण का उनका मिशन सफल हो सका।
PunjabKesari, CM And Governor Image

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जनकल्याण के यह कार्य निरंतर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और उनकी युवा सोच और विकास के प्रति लगन से प्रदेश विकास के नए लक्ष्यों को हासिल करेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे की प्रवृत्ति को त्याग कर प्रदेश और स्वयं के निर्माण में भागीदार बनें और स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करें।
PunjabKesari, Governor Image

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल ने राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया है। उन्होंने इन विषयों के प्रति आम व्यक्ति को जागरूक किया और प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जो भी समाज कल्याण और प्रदेश के विकास के मुद्दे उठाए हैं उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा और उन्हें पुरजोर तरीके से लागू किया जाएगा।
PunjabKesari, Governor Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें किसानों और बागवानों ने गहन रूचि दिखाई है। किसानों की आय और समृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय को पूरी तत्परता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बतां दे कि 22 जुलाई को आचार्य देवव्रत गुजरात में राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे।
PunjabKesari, Car Image

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!