सरकारी कर्मचारी बना प्रत्याशी एजेंट

Edited By prashant sharma, Updated: 23 Jan, 2021 11:25 AM

government employee becomes candidate agent

जिला परिषद के अंतर्गत एक वार्ड की मतगणना में एक सरकारी कर्मचारी एक प्रत्याशी का काउंटिंग एजेंट बनकर पहुंच गया। मामला प्रशासन के संज्ञान में आया है जिसके पश्चात अब उक्त कर्मचारी को शो कॉज नोटिस जारी किया जा रहा है।

पालमपुर (भृगु) : जिला परिषद के अंतर्गत एक वार्ड की मतगणना में एक सरकारी कर्मचारी एक प्रत्याशी का काउंटिंग एजेंट बनकर पहुंच गया। मामला प्रशासन के संज्ञान में आया है जिसके पश्चात अब उक्त कर्मचारी को शो कॉज नोटिस जारी किया जा रहा है। उपमंडल अधिकारी नागरिक पालमपुर धर्मेश रामोत्रा ने मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जब जिला परिषद के एक वार्ड के अंतर्गत मतों की गणना का कार्य चल रहा था तो उक्त व्यक्ति ने एक स्थान पर पुनः मतों की गणना करवाने का लिखित आग्रह किया, जिस पर सारा मामला सामने आया। ऐसे में जांच पड़ताल की गई तो पाया गया कि उक्त व्यक्ति शिक्षा विभाग में कार्यरत है। जिसके पश्चात प्रशासन ने सारी जानकारी तलब की है। उपमंडल अधिकारी नागरिक पालमपुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद अब आगामी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी को शो कॉज नोटिस जारी किया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!