Mandi: झूठी गारंटियों के सहारे बनी कांग्रेस सरकार से लोगों का भरोसा उठा : बिंदल

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Dec, 2025 06:16 PM

gohar congress government false guarantees

झूठी गारंटियों के सहारे बनी कांग्रेस सरकार से लोगों का भरोसा उठ गया है और प्रदेश में सुशासन के बजाय अराजकता का माहौल है। इसका जीता-जागता उदाहरण नालागढ़ गैंगवार और ऊना की घटनाएं हैं।

गोहर (ख्यालीराम): झूठी गारंटियों के सहारे बनी कांग्रेस सरकार से लोगों का भरोसा उठ गया है और प्रदेश में सुशासन के बजाय अराजकता का माहौल है। इसका जीता-जागता उदाहरण नालागढ़ गैंगवार और ऊना की घटनाएं हैं। ये बातें रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने चैलचौक में आयोजित नाचन भाजपा के चच्योट और नाचन मंडल की संयुक्त बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के काम ठप्प पड़े हैं और जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।

बिंदल ने दोनों मंडलों के पदाधिकारियों से बूथ से लेकर ग्राम केंद्र तक के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के भाई-बहनों के लिए 601 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राहत राशि प्रदेश सरकार को प्रेषित की है। यह राशि आपदा के कारण हुए भारी नुक्सान की भरपाई और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं विकास कार्यों को तेज गति देने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर नाचन मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!