देवता क्षेत्रपाल के मंदिर की प्रतिष्ठा का कार्य पूर्ण, देवी-देवताओं ने इकट्ठी की शक्तियां

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2024 10:18 PM

gods and goddesses

लगघाटी के भुट्ठी गांव में देवता क्षेत्रपाल के मंदिर की प्रतिष्ठा का कार्य पूर्ण हो गया, वहीं देवी-देवताओं ने शक्तियां भी इकट्ठी कीं।

कुल्लू (दिलीप): लगघाटी के भुट्ठी गांव में देवता क्षेत्रपाल के मंदिर की प्रतिष्ठा का कार्य पूर्ण हो गया, वहीं देवी-देवताओं ने शक्तियां भी इकट्ठी कीं। सुबह देवता थान भुट्ठी द्वारा मंदिर को एक सूत्र में बांधा गया। इस मौके पर सभी देवी-देवता मौजूद रहे। उसके बाद हवन पाठ भी किया गया। सभी देवी-देवता 3 मई को अपने स्थायी निवास के लिए रवाना होंगे। देवता के कारदार सुंदर सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल को देवताओं का आगमन हुआ था। 1 मई को देवता वीरनाथ बड़ाग्रां पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंदिर का मुख्य कार्य लकड़ी के बदौर को लगाना था। उस कार्य को देवताओं के आशीर्वाद से पूर्ण किया गया। उसके बाद देवी-देवताओं का मंदिर में प्रवेश हुआ। वीरवार सुबह मंदिर को एक सूत्र में बांधा गया। यह कार्य देवता थान भुट्ठी द्वारा संपूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में जितने भी मिस्त्रियों ने भागीदारी दी थी उन्हें सम्मानित किया गया। उसके बाद प्रीति भोज का आयोजन किया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!