टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jan, 2021 06:21 PM

ghumarwin tanker driver death

घुमारवीं शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दकड़ी चौक के समीप एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रियंकल कपिल पुत्र हरिपाल बताई जा रही है।

घुमारवीं (कुलवंत): घुमारवीं शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दकड़ी चौक के समीप एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रियंकल कपिल पुत्र हरिपाल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रियंकल कपिल घुमारवीं शहर में शीशे की दुकान चलाता था और स्कूटी पर सवार होकर दुकान की तरफ  जा रहा था। बताया जा रहा है कि एक दूध का टैंकर घुमारवीं से बिलासपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे कि तभी अचानक यह हादसा पेश आया जिसके बाद स्कूटी चालक सड़क पर गिर गया जिसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। प्रियंकल कपिल गांव बड्डू में किराए के मकान में रहता था। जानकारी के मुताबिक प्रियंकल जिला ऊना का रहने वाला था तथा बीते कई वर्षों से घुमारवीं शहर में दुकान चलाता था। डी.एस.पी. घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 304 ए के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!