गाड़ी से बरामद किया अवैध शराब का जखीरा

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jul, 2024 06:13 PM

ghumarwin liquor recovered

घुमारवीं पुलिस ने बीती रात घुमारवीं पनोह सड़क पर आने वाले गांव फटोह में एक गाड़ी से 87 पेटियां शराब की बरामद की है। जानकारी के मुताबिक घुमारवीं पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद थी।

घुमारवीं (कुलवंत): घुमारवीं पुलिस ने बीती रात घुमारवीं पनोह सड़क पर आने वाले गांव फटोह में एक गाड़ी से 87 पेटियां शराब की बरामद की है। जानकारी के मुताबिक घुमारवीं पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद थी। इसी दौरान तरौंतड़ा की तरफ से एक गाड़ी आई। पुलिस ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी को रोक दिया। पुलिस ने गवाहों के सामने गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के डाले से 87 पेटियां शराब की बरामद की गई। पुलिस ने 85 पेट्टियों में देसी शराब तथा 2 पेट्टियों में अंग्रेजी शराब बरामद की। गाड़ी चालक महिन्द्र सिंह पुत्र दौलत राम निवासी गांव व डाकघर अमरपुर शराब ले जाने का परमिट पेश नहीं कर सका। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!