चैरी का तुड़ान करते समय पेड़ से गिरा बागवान, मौ.त

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2024 04:19 PM

gardener falls from tree while plucking cherries dies

पुलिस थाना निरमंड के तहत एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस थाना निरमंड के तहत एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर चैरी फल का तुड़ान कर रहा था अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण यह पेड़ से गिर गया। इसके बाद व्यक्ति को परिजन व ग्रामीण अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शेर सिंह (55) पुत्र जिशू राम निवासी झियार निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!