गारबेज रिकवरी को नगर निगम ने दिए सुपरवाईजर को डोर टू डोर जाने के आदेश

Edited By kirti, Updated: 22 Oct, 2019 02:37 PM

garbage fees

गारबेज फीस रिकवरी को नगर निगम प्रशासन ने सैहब सुपवाईजरों को डोर टू डोर जाकर वसूली सुनिश्चित करवाने के आदेश दिए हैं। ऑनलाईन बिलिंग प्रक्रिया के तहत अब तक केवल 15 हजार उपभोक्ताओं ने ही नगर निगम को कूड़े की फीस का भुगतान नहीं किया है, जबकि 40 हजार...

शिमला (वंदना): गारबेज फीस रिकवरी को नगर निगम प्रशासन ने सैहब सुपवाईजरों को डोर टू डोर जाकर वसूली सुनिश्चित करवाने के आदेश दिए हैं। ऑनलाईन बिलिंग प्रक्रिया के तहत अब तक केवल 15 हजार उपभोक्ताओं ने ही नगर निगम को कूड़े की फीस का भुगतान नहीं किया है, जबकि 40 हजार उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने अब तक एम.सी को कूड़े की फीस जमा नहीं करवाई है, जिससे निगम को प्रर्याप्त आमदनी नहीं हो रही है, ऐसे में अब नगर निगम प्रशासन ने सैहब सुपरवाईजरों को उपभोक्ताओं के घर घर जाकर बिल जमा करवाने के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा साथ ही वार्ड वाईज सुपरवाईजरों को रिकवरी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कूड़े का बिल जमा नहीं करवाने पर 30 दिनों के बाद एम.सी. 1 प्रतिशत पैनल्टी लोगों से वसूल करेगा ऐसे में उपभोक्ता समय रहते अपने कूड़े के बिलों को सयम रहते जमा करवा सकते है। नगर निगम आयुक्त पंकज रॉय ने कहा कि सैहब सुपरवाईजरों को डोर टू डोर जाकर गारबेज बिल रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निगम को कूड़े से संभावित आय हो सके।

रिकवरी शिविर भी लगा रहा निगम

 

वहीं नगर निगम अब वार्ड स्तर पर गारबेज की लंबित रिकवरी के लिए शिविर भी लगा रहा है यहां पर लोगों को कूड़े के लंबित बिलों का निपटारा किया जा रहा है। एम.सी. टुटू व ढली वार्ड में अब तक यह शिविर लगा चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!