यहां गंदगी फैलाने वालों के होंगे चालान

Edited By kirti, Updated: 13 Jul, 2019 10:44 AM

garbage

नादौन नगर पंचायत गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने जा रही है। बरसात में बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है तथा बीमारियां फैलने का प्रमुख कारण गलियों व नालियों में फैली गंदगी माना जाता है। नादौन शहर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह लगे...

नादौन : नादौन नगर पंचायत गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने जा रही है। बरसात में बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है तथा बीमारियां फैलने का प्रमुख कारण गलियों व नालियों में फैली गंदगी माना जाता है। नादौन शहर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह लगे दुर्गंध मारते कूड़े के ढेर लोगों का स्वागत करते हैं। हालांकि नगर पंचायत ने लगभग सभी वार्डों में कूड़ा उठाने के प्रबंध किए हैं तथा वार्डों में कूड़ेदान भी रखे हैं लेकिन रेहड़ी-फड़ी व होटल वाले तथा कुछ शहरवासी भी कचरे को कूड़ेदान से बाहर फैंक देते हैं जबकि कूड़ेदान खाली रहते हैं।

कूड़ेदान से बाहर गिरे कचरे पर बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं, जिसके कारण कूड़ा यहां-वहां बिखर जाता है परन्तु गंदगी फैलाने वालों के प्रति अब नगर पंचायत सख्ती करने जा रही है तथा शहर में खुले में कूड़ा फैंकने वालों के चालान काटने की तैयारी की जा रही है, जिससे लोगों में सफाई व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी का अहसास हो सके। गौरतलब है कि नादौन शहर में सुबह-सवेरे ही व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो जाती हैं परंतु यहां-वहां बिखरे कूड़े के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!