इस सरोवर में स्नान से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जादू-टोने का होता है नाश

Edited By Vijay, Updated: 30 Jul, 2020 03:40 PM

fulfills wishes bathing in this lake

कमल के फूलों से सुशोभित श्रीनयनादेवी का प्राचीन अद्भुत सरोवर कोलावाला टोबा में श्रद्धालुओं की अपार आस्था का केंद्र है। हर बार श्रावण महीने में हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस सरोवर में स्नान करके अपना जीवन धन्य करते हैं।

नयनादेवी (मुकेश): कमल के फूलों से सुशोभित श्रीनयनादेवी का प्राचीन अद्भुत सरोवर कोलावाला टोबा में श्रद्धालुओं की अपार आस्था का केंद्र है। हर बार श्रावण महीने में हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस सरोवर में स्नान करके अपना जीवन धन्य करते हैं। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा व दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचना शुरू होते हैं, लेकिन ज्यादातर श्रद्धालु सबसे पहले कोलावाला टोबा पड़ाव स्थल पर रुकते हैं और प्राचीन परंपरा के अनुसार श्रद्धालु पहले यहां स्नान करते हैं, फिर मंदिर के लिए पैदल यात्रा पर निकलते हैं।

यह भी मान्यता है कि इस तालाब में स्नान करने से जादू-टोने का नाश होता है। हालांकि इस बार श्रावण का मेला स्थगित कर दिया गया है, इसलिए यह कोलावाला टोबा सरोवर सावन के महीने में भी इस बार खाली नजर आ रहा है। इस बार इस सरोवर में काफी संख्या में कमल के फूल खिले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!