विदेश में नौकरी की चाह में ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ऐसे गंवाए 18 लाख रुपए

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2024 04:15 PM

fraud with person

विदेश में जॉब को लेकर सोशल मीडिया साइट पर विज्ञापन के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने लगभग 18 लाख रुपए की राशि गंवा दी है। इस संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

ऊना (विशाल): विदेश में जॉब को लेकर सोशल मीडिया साइट पर विज्ञापन के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने लगभग 18 लाख रुपए की राशि गंवा दी है। इस संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए सर्वजोत सिंह निवासी अप्पर अरनियाला ने कहा कि 8 मई, 2024 को फसबुक पर जॉब ग्रुप यूएसए का विज्ञापन देखा और उसमें अपना नंबर डाल दिया। विदेश भेजने के नाम पर अलग-अलग कार्य की पोस्ट डाली गईं थीं।

व्हॉटसएप पर उसे एक व्यक्ति ने संपर्क किया और शिकायतकर्ता से विदेश भेजने के नाम पर दस्तावेज मंगवाए गए। कुछ दिन तक इसी बाबत बात होती रही और उससे कई बार रुपए मंगवाए गए। शिकायतकर्ता द्वारा अब तक अलग-अलग तरीके से लगभग 18 लाख रुपए विभिन्न खातों में डाले गए लेकिन अब वो लोग न तो इसका फोन उठा रहे हैं और न ही इसे विदेश भेज रहे हैं। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!