पूर्व सैनिक ने घर पर उठा लिया ये खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2020 06:51 PM

former soldier committed suicide

पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के तहत एक पंचायत के सेवानिवृत्त कैप्टन ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत परमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति रिटायरमैंट के बाद से जालंधर में प्राइवेट नौकरी करता था और लॉकडाऊन के कारण...

नगरोटा सूरियां (ब्यूरो): पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के तहत एक पंचायत के सेवानिवृत्त कैप्टन ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत परमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति रिटायरमैंट के बाद से जालंधर में प्राइवेट नौकरी करता था और लॉकडाऊन के कारण कुछ दिनों से परिवार सहित घर में रह रहा था। उक्त पंचायत की प्रधान व उपप्रधान ने बताया कि उन्हें देर शाम पूर्व सैनिक के छोटे भाई का फोन आया कि भाई दरवाजा नहीं खोल रहा है और कमरे के अंदर है।

पंचायत प्रतिनिधि जब मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा तो पूर्व सैनिक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पंचायत द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पूर्व सैनिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!