धू-धू जलने लगे हिमाचल के जंगल, 2180.89 हैक्टेयर वन क्षेत्र में लाखाें की संपदा जलकर राख

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2024 07:42 PM

forests of himachal started burning

गर्मी के कारण तापमान बढ़ने से हिमाचल प्रदेश के वन क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इस कारण प्रदेश के जंगल धू-धू कर जलने लगे हैं।

शिमला (कुलदीप): गर्मी के कारण तापमान बढ़ने से हिमाचल प्रदेश के वन क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इस कारण प्रदेश के जंगल धू-धू कर जलने लगे हैं। प्रदेश में आगजनी की 320 घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे लाखों की वन संपदा के साथ-साथ वन्य जीव भी जलकर राख हो चुके हैं। राज्य में अब तक आग लगने की घटनाओं के कारण 2180.89 हैक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है तथा 5282543 रुपए की वन संपदा राख हुई है। आग लगने की सबसे अधिक 84 घटनाएं धर्मशाला सर्कल में सामने आई हैं जबकि अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इससे जहां प्रदेश की बहुमूल्य वन संपदा राख हो रही तो वहीं वातावरण में धुआं फैलने से पर्यावरण को भी नुक्सान पहुंच रहा है। वन विभाग आग की घटनाओं पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है लेकिन बढ़ते तापमान एवं अधूरे प्रबंधों के चलते उसके सारे प्रयास विफल हो रहे हैं।

हिमाचल में आगजनी की कहां कितनी घटनाएं
प्रदेश में वन विभाग के 12 सर्कलों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें धर्मशाला सर्कल में सबसे अधिक 84 घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा हमीरपुर सर्कल में 64, मंडी में 51, नाहन में 42, सोलन में 31, बिलासपुर में 15, शिमला में 12, चम्बा में 9, रामपुर में 8 व कुल्लू में 2 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!