प्रतिबंध हटते ही बजौरा के पास पलटी राफ्ट , पर्यटक को मिली दर्दनाक मौत

Edited By Simpy Khanna, Updated: 16 Sep, 2019 05:47 PM

flattened raft near bajaura

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से साहासिक खेलों पर लगे प्रतिबंध के हटते ही सोमवार को बजौरा के पास ब्यास नदी में एक राफ्ट हादसे का शिकार हो गई ।इस हादसे में केरल के 9 पर्यटक सवार थे, जिनमें से 1 की मौत हो गई है जबकि 8 पर्यटकों को राफ्ट कंपनियों के...

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से साहासिक खेलों पर लगे प्रतिबंध के हटते ही सोमवार को बजौरा के पास ब्यास नदी में एक राफ्ट हादसे का शिकार हो गई ।इस हादसे में केरल के 9 पर्यटक सवार थे, जिनमें से 1 की मौत हो गई है जबकि 8 पर्यटकों को राफ्ट कंपनियों के रेस्क्यू दल ने सुरक्षित बचा लिया है।

बीते दो महिनों से 15 सितंबर तक राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध लगा रखा था और 16 सितंबर को राफ्टिंग से प्रतिबंध हटते ही ब्यास की लहरों में राफ्टिंग शुरू हुई और पहले दिन ही केरल के पर्यटकों से भरी राफ्ट पलट गई।

हादसा होने के कारण क्या रहे, इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। हादसे का शिकार हुए पर्यटक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस गहनता के साथ मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!