Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2023 09:17 PM

मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल के ढेलू में देर रात करीब 12 बजे एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे प्रभावित को करीब 10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।
जोगिंद्रनगर (लक्की): मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल के ढेलू में देर रात करीब 12 बजे एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे प्रभावित को करीब 10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं दुकान के साथ लगते एक रिहायशी मकान को भी आंशिक नुक्सान पहुंचा है। हादसे के वक्त मकान में परिवार सो रहा था। घटना की जानकारी मिलते आसपास के लोग सहायता के लिए मौके पर पहुंचे ओर मकान में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाला। जोगिंद्रनगर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर राहत ओर बचाव कार्य में सहयोग किया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया गया होता तो एक बड़ी घटना भी घट सकती थी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here