भीषण अग्निकांड : नेरवा के नए बस अड्डे में दुकान जलकर राख, लाखों का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 30 Jan, 2020 05:00 PM

fire in shop

नेरवा स्थित नए बस अड्डे पर देर रात भड़की आग से एक दुकान जलकर राख हो गई जबकि आग पर काबू पाते समय एक व्यक्ति घायल हो गया और एक पुलिस कर्मी भी मामूली रूप से झुलस गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब एक बजे नेरवा बस अड्डे पर स्थित कलिमो दीन,...

नेरवा (ब्यूरो): नेरवा स्थित नए बस अड्डे पर देर रात भड़की आग से एक दुकान जलकर राख हो गई जबकि आग पर काबू पाते समय एक व्यक्ति घायल हो गया और एक पुलिस कर्मी भी मामूली रूप से झुलस गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब एक बजे नेरवा बस अड्डे पर स्थित कलिमो दीन, पुत्र मजीद दीन की करियाना की दुकान में आग लग गई। जानकारी के अनुसार बस अड्डे पर परिवहन निगम के कर्मचारियों ने आग की लपटें निकलती देख इसकी सूचना नेरवा थाना एवं फ ायर ब्रिगेड चौपाल को दी।

सूचना मिलते ही एसएचओ नेरवा परमजीत सैणी के नेतृत्व में पुलिस दल ने घटनास्थल पर पहुंच कर परिवहन निगम के स्टाफ  के साथ मिलकर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस बीच सिलैंडर फटने से आग बुझाते हुए परिवहन निगम का चौकीदार रविंद्र सिंह घायल हो गया। रविंद्र की छाती एवं सिर में लोहे के टुकड़े लगने से चोट लगी है। घायल रविंद्र को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है। यदि आग पर जल्द काबू न पाया जाता तो बहुत बड़ी तबाही भी हो सकती थी क्योंकि समीप ही परिवहन निगम का 3 हजार लीटर डीजल रखा था और साथ ही बस स्टैंड पर करीब डेढ़ दर्जन बसें भी खड़ी थीं।

घटना स्थल के बगल में परिवहन निगम का कार्यालय भी है। निगम कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्यालय से फ र्नीचर व रिकॉर्ड बाहर निकल लिया और बसों को भी सुरक्षित स्थान पर ले गए। वहीं निगम के वरिष्ठ निरीक्षक एवं कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक रतन शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड को रात एक बजे फ ोन कर दिया था लेकिन फ ायर ब्रिगेड 3 घंटे के बाद करीब पौने 4 बजे घटना स्थल पर पहुंची तब तक पुलिस एवं परिवहन निगम के कर्मचारी आग पर काबू पा चुके थे। उनका आरोप है कि यदि फ ायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो नुक्सान भी कम होना था एवं सिलैंडर फ टने की वजह से कर्मचारी भी घायल होने से बच जाता।

प्रभावित दुकानदार द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार उसका करीब साढ़े 8 लाख रुपए का नुक्सान बताया गया है। उधर, नायब तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार ने प्रभावित दुकानदार, दुकान मालिक एवं घायल को प्रशासन की तरफ से 5-5 हजार रुपए बतौर फौरी राहत प्रदान की। राजस्व विभाग की टीम आग से हुए नुक्सान का आकलन करने में जुट गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपए की निजी सम्पत्ति जल कर राख हो गई है। डी.एस.पी. चौपाल वरुण पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेरवा थाना में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। फि लहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!