Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2024 11:31 PM
पांवटा साहिब के हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई। आग की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति भी बुरी तरह झुलस गया। घायल की पहचान संजय साहनी के रूप में हुई है।
पांवटा साहिब (नाहन) (आशु): पांवटा साहिब के हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई। आग की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति भी बुरी तरह झुलस गया। घायल की पहचान संजय साहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय साहनी हाऊसिंग बोर्ड के मकान नंबर-31 में अपने बेटे और बहू के साथ रहते थे। अचानक पड़ोसियों ने देखा कि घर से आग की लपटें निकल रही हैं। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वहीं आग की चपेट में आए संजय साहनी को उपचार के लिए उनके बेटे और बहु ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें हायर सैंटर रैफर कर दिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मकान में आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here