हरोली के ईसपुर में घर में लगी आग, सामान सहित जरूरी कागजात जलकर राख

Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2024 07:49 PM

fire in house

विधानसभा हरोली के तहत गांव ईसपुर में अचानक घर में आग लग गई जिसमें काफी सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

हरोली (दत्ता): विधानसभा हरोली के तहत गांव ईसपुर में अचानक घर में आग लग गई जिसमें काफी सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार ईसपुर के वार्ड नंबर-5 के डोगरा मोहल्ला के रहने वाले मास्टर विजय शर्मा के घर में अचानक आग लग गई। जिस समय घर को आग लगी उस समय विजय शर्मा अपनी पत्नी संग गांव में ही किसी के घर गए हुए थे। उन्हें पड़ोसी ने फोन करके सूचित किया कि उनके घर से धुआं निकल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही विजय शर्मा अपने घर पहुंचे। उन्होंने आसपड़ोस के लोगों संग आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग उनके एक कमरे में लगी हुई थी जिस कारण आग पर जल्द काबू पा लिया गया लेकिन कमरे में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। इसमें एसी, एलसीडी, बैड सहित जरूरी कागजात आग की भेंट चढ़ गए। विजय शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!