कुल्लू के जुआनी रोपा में 3 मंजिला मकान में लगी आग, 1 लाख रुपए का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2024 05:45 PM

fire in house

जिला मुख्यालय से सटे जुआनी रोपा में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। घटना में एक लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। आग लगने  बिजली के शॉर्ट सर्किट से यह घटना हुई।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): जिला मुख्यालय से सटे जुआनी रोपा में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। घटना में एक लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। आग लगने  बिजली के शॉर्ट सर्किट से यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार यह 3 मंजिला मकान चेतन सिंह पुत्र होतम का है। मकान के एक कमरे में अचानक आग लग गई। इस घटना में कमरे में फ्रिज, गद्दे, रजाई व अन्य सामान जल गया। 50 हजार रुपए नकद भी आग में जल गए। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में एक लाख रुपए का नुक्सान हुआ और विभाग की टीम ने 50 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया। फायर स्टेशन ऑफिसर प्रेम ने बताया कि समय पर सूचना मिलने पर हमारी टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!